आगरालीक्स…आगरा में टीचर्स ने वाट्सअप ग्रुप पर डाले पोर्न वीडियो. ग्रुप से महिला अधिकारी सहित कई लोगों ने लेफ्ट किया ग्रुप…पोर्न पोस्ट डालने वालों में ये शामिल…
आगरा में शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बेसिक शिक्षा विभाग के एक वाट्सअप ग्रुप पर कुछ शिक्षकों ने पोर्न वीडियो पोस्ट कर दिए. इस ग्रुप में महिला अधिकारी सहिम कई लोग जुड़े हुए हैं, लेकिन पोर्न वीडियो पोस्ट होते ही सभी ने एक के बाद एक ग्रुप लेफ्ट कर दिया. यह ग्रुप विभाग के जरूरी आदेश और अन्य सूचना देने के लिए विभाग द्वारा ही निजी स्कूलों का ग्रुप बनाया गया था.

बताया जाता है कि रविवार रात को एक रिटायर्ड शिखक और वर्तमान में एक निजी स्कूल संचालक ने पहले ग्रुप में पोर्न वीडियो पोस्ट किए. इसके बाद दो और लोगों ने मोबाइल नंबरों से भी पोर्न वीडियोज और पिक्स पोस्ट कर दी. अचानक ग्रुप पर पोर्न वीडियोज पोस्ट होने के बाद नगरशिक्षा अधिकारी सहित कई लोग लेफ्ट हो गए. कुछ लोगों ने इसका विरोध किया है. मामले में नगर शिक्षा अधिकारी द्वारा सीनियर अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए सूचना दी जा रही है. जिन तीन लोगों ने इस ग्रुप में पोर्न वीडियोज पोस्ट किए हैं वो तीनों ही सीनियर सिटीजन हैं. हालांकि तीनों ही शिक्षकों द्वारा किसी अन्य द्वारा गलती से वीडियो पोस्ट होने की बात कही जा रही है.