आगरालीक्स…. आगरा के एसएसपी बनाए गए प्रभाकर चौधरी, तेज तर्रार छवि वाले 2010 बैच के आईपीएस प्रभाकर चौधरी आगरा में एएसपी के पद पर रहे हैं। जानें एसएसपी प्रभाकर चौधरी के बारे में।
2010 बैच के आईपीएस प्रभाकर चौधरी मूलरूप से अंबेडकर नगर, यूपी के रहने वाले हैं। उन्होंने इलाहाबाद विवि से बीएससी के बाद लॉ की, 2010 में आईपीएस बने। आईपीएस प्रभाकर चौधरी कई जिलों में तैनात रह चुके हैं।
आगरा में एएसपी के पद पर रहे
आईपीएस प्रभाकर चौधरी आगरा में भी तैनात रहे हैं। वे यहां 2013 में एएसपी के पद पर रहे, सीओ लोहामंडी का कार्यभार संभाला। वर्तमान में वे मेरठ में एसएसपी के पद पर कार्यरत थे, बनारस के एसएसपी भी रह चुके हैं।
एनएसजी कमांडो की ट्रेनिंग ली
आईपीएस प्रभाकर चौधरी ने एनएसजी के कमांडो की ट्रेनिंग भी ली है। वे अपने छवि और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। अपने महकमे में भी कोई गलत करता है तो उसके खिलाफ भी एक्शन लेते हैं।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह बनाए गए डीआईजी सहारनपुर
एक साल से कम समय आगरा में एसएसपी रहे सुधीर कुमार सिंह को डीआईजी सहारनपुर बनाया गया है, उन्हें अक्टूबर 2021 में एसएसपी आगरा बनाया गया था।