Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: 2021-22 was the year of achievements in North Central Railway Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 2021-22 was the year of achievements in North Central Railway Agra…#agranews

133

आगरालीक्स…उत्तर मध्य रेलवे आगरा में 2021—22 उपलब्धियों का वर्ष रहा. सेफ्टी में सुधार के लिए टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन में किया भारी निवेश

उत्तर मध्य रेलवे आगरा में सिग्नलिंग और दूरसंचार संबंधी आधारभूत संरचना के उन्नयन के क्षेत्र में वर्ष 2021-22 में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गईं। जिसमे 25 किलोमीटर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग खंड की स्थापना का कार्य वर्ष के दौरान पूरा किया गया| इसके अलावा 05 स्टेशनों पर यांत्रिक सिग्नलिंग को समाप्त करके उसके स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की स्थापना की महत्वपूर्ण उपलब्धि शामिल है। इन कार्यों से संरक्षा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। संचालन में संरक्षा में और सुधार करते हुए, 2021-22 के दौरान उत्तर मध्य रेलवे आगरा में 03 समपारों को इंटरलॉक किया गया। यात्री सुविधाओं की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाते हुए, वर्ष के दौरान कुल 55 किमी. ऑप्टिकल फाइबर केबल चालू किया गया है।

उत्तर मध्य रेलवे में सिग्नलिंग और दूरसंचार संबंधी आधारभूत संरचना के उन्नयन के क्षेत्र में वर्ष 2021-22 में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गईं। तकनीकी उन्नयन में निवेश करने वाले सभी क्षेत्रीय रेलों में उत्तर मध्य रेलवे, वर्ष 2021-22 में लगभग 317 करोड़ के कुल निवेश से पहले स्थान पर रहा। उत्तर मध्य रेलवे में 108 किलोमीटर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग स्थापना का कार्य वर्ष के दौरान पूरा किया गया, यह संपूर्ण भारतीय रेल (218 किमी) में स्थापित स्वचालित सिग्नलिंग का लगभग आधा है। इसमें 74 किमी नई कमीशनिंग और 34 किमी पुरानी सिग्नलिंग को बदलने का कार्य शामिल है। इसके अलावा, विभिन्न स्टेशनों पर 37 नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) को स्थापित किया गया। यह एक वर्ष में अब तक का सबसे अधिक ईआई कमीशन है और भारतीय रेलवे में स्थापित कुल 421 ईआई का लगभग 9% है। इसमें 14 स्टेशनों पर यांत्रिक सिग्नलिंग को समाप्त करके उसके स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की स्थापना की महत्वपूर्ण उपलब्धि शामिल है। इन कार्यों से संरक्षा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

संचालन में संरक्षा में और सुधार करते हुए, 2021-22 के दौरान उत्तर मध्य रेलवे में 10 समपारों को इंटरलॉक किया गया। इसके साथ ही उत्तर मध्य रेलवे में कुल 395 लेवल क्रॉसिंग गेट इंटरलॉक कर दिए गए हैं। इसी क्रम में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई, जिसमें 17 पुराने यांत्रिक गेटों के स्थान पर बिजली द्वारा संचालित गेटों का(तकनीकी रूप से पावर ऑपरेटेड लिफ्टिंग बैरियर कहा जाता है) प्रावधान किया गया है।
यात्री सुविधाओं की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाते हुए, वर्ष के दौरान कुल 121.3 किमी ऑप्टिकल फाइबर केबल चालू किया गया है। इसके साथ ही उत्तर मध्य रेलवे के सभी ब्रॉड गेज नेटवर्क को अब ओएफसी प्रदान कर दिया गया है। इससे संचार प्रणाली में महत्वपूर्ण सुधार आया है। इसके साथ ही 14 स्टेशनों को वाई-फाई कनेक्टिविटी भी प्रदान की गई । इस प्रकार उत्तर मध्य रेलवे के कुल 296 स्टेशन पर अब वाई-फाई उपलब्ध हैं।इसके अलावा, 7 स्टेशनों झींझक, शिकोहाबाद, टूंडला, दतिया, उरई, झांसी और बांदा में ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है। इसके साथ ही उत्तर मध्य रेलवे के कुल 37 स्टेशन अब ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड से लैस हैं। वर्ष 2021-22 में 6 और स्टेशनों पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं।

स्वचालित सिग्नलिंग के संदर्भ में: ज्ञात हो कि, रेलवे में दो प्रमुख प्रकार की सिग्नलिंग प्रणाली का उपयोग किया जाता है। पहली एबसोल्यूट ब्लॉक प्रणाली है, जिसमें एक समय में दो स्टेशनों के बीच एक ट्रेन होती है, और वहीं दूसरी ट्रेन को केवल तभी प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है जब पहली ट्रेन ब्लॉक सेक्शन से निकल चुकी होती है। दो स्टेशनों के बीच के हिस्से को ब्लॉक सेक्शन कहा जाता है। इस प्रणाली को आगे बढ़ाते हुए इंटरमीडिएट ब्लॉक स्टेशन (आईबीएस) का प्रावधान किया जाता है, जिसमें खंड में एक सिग्नल प्रदान करके खंड को दो उपखंडों में विभाजित किया जाता है और इस प्रकार दो ट्रेनों को दो स्टेशनों के बीच समायोजित किया जाता है।

इसी क्रम में दूसरे प्रकार की सिग्नलिंग प्रणाली स्वचालित सिग्नलिंग की है। इस सिस्टम में लगभग 1-1.5 किलोमीटर के बाद लगातार सिग्नल दिए जाते हैं और दो सिग्नल के बीच में एक ट्रेन हो सकती है। इस प्रकार व्यावहारिक रूप से प्रदान किए गए स्वचालित सिग्नल की संख्या के आधार पर दो स्टेशनों के बीच कई ट्रेनें हो सकती हैं। स्वचालित सिग्नलिंग से लाइन क्षमता बढ़ जाती है। इससे मौजूदा ट्रैक का उपयोग करके एक ही मार्ग में अधिक ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। इसका उपयोग भारतीय रेलवे के व्यस्त मार्गों में किया जाता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!