आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एमडी और एमएस की 21 सीटें बढ़ी, अब 148 हुई एसएन में पीजी की सीटें, 128 हैं एमबीबीएस की सीटें।

एसएन में एमडी, एमएस की 127 सीटें हैं। एसएन मेडिकल कालेज प्रशासन ने 21 सीटें बढ़ाने के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल को प्रस्ताव भेजा था। पिछले दिनों एनएमसी की टीम ने एसएन का निरीक्षण किया, प्रस्तावित सीटों के लिए मानकों को परखा। प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एनएमसी ने 21 सीटें बढ़ा दी हैं। एनेस्थीसिया की सात सीटें बढ़ने के बाद पीजी की सीटें 127 से बढ़कर 148 हो जाएंगी। सीटें बढ़ने से जूनियर डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और मरीजों के इलाज में भी मदद मिलेगी।
इन विभागों में बढ़ी सीटें
एनेस्थीसिया सात
माइक्रोबायोलाजी तीन
नेत्र रोग दो
फोरेंसिक दो
एसपीएम चार
रेडियोथैरेपी दो
टीबी एंड चेस्ट एक