आगरालीक्स,,,Agra News: आगरा में यमुना किनारे सड़क पर गड्ढे से स्कूटर सहित युवक गिरा, ट्रक ने कुचल दिया। कामायनी कट पर ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को चपेट में लिय, युवती की मौत। ( Agra News: 21 year old died due to pothole on Yamuna Kinara Road, Woman Died near Kamayani cut#Agra)
आदर्श नगर बल्केश्वर के रहने वाले दीपक बंसल का 21 साल का बेटा, एक बड़े साड़ी शोरूम में काम करता है। मंगलवार रात को वह बेलनगंज में अपनी ननिहाल गया था वहां से अपने घर लौट रहा था। रात 11 बजे वाटरवक्र्स चौराहे से पहले सड़क के गड्ढे में स्कूटी का आगे का पहिया जाने से वह गिर गया।
ट्रक ने चपेट में लिया
नैतिक की स्कूटी का पहिया सड़क के गड्ढे में गया वह गिर गया, उसी दौरान सामने से ट्रक आ गया, ट्रक ने नैतिक को चपेट में ले लिया। मौके पर ही नैतिक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों का बुरा हाल है।
कामायनी कट पर हादसे में महिला की मौत
मथुंरा के थाना कोतवाली के रहने वाले बशीरुददीन की बेटी दयालबाग शिक्षण संस्थान में पढ़ती है वे पत्नी रूबीना के साथ बेटी से मिलने के लिए स्कूटी से मथुरा से आए थे। बेटी से मिलने के बाद मथुरा लौट रहे थे। दोपहर 1.40 बजे गुरु द्वारा गुरु के ताल से आने निकलते ही कामायनी कट से पहले एक तेज स्पीट ट्रक आया और स्कूटी में टक्कर मार दी। रुबीना नीचे गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई इससे मौत हो गई।