Saturday , 19 April 2025
Home बिगलीक्स Agra News : 22 year old tourist molested foreign woman tourist in Agra fort, arrest#Agra
बिगलीक्स

Agra News : 22 year old tourist molested foreign woman tourist in Agra fort, arrest#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा किला में विदेशी महिला पर्यटक से 22 साल के पर्यटक ने की छेड़छाड़, गलत तरीके से छुआ, अरेस्ट। ( Agra News : 22 year old tourist molested foreign woman tourist in Agra fort, arrest#Agra )


यूरोप के लिथुआनिया देश की महिला पर्यटक अपने पुरुष मित्र के साथ एक सप्ताह के भारत भ्रमण पर आई हुई है। बुधवार दोपहर में वह अपने पुरुष मित्र के साथ आगरा किला देखने के लिए पहुंची। दोपहर 1.30 बजे महिला पर्यटक के पीछे खड़े मेवात के रहने वाले 22 साल के मीजान ने गलत तरीके से उसे छुआ, महिला पर्यटक ने इसे नजरअंदाज कर दिया लेकिन दोबारा युवक ने महिला पर्यटक को छुआ तो उसने शोर मचा दिया। महिला पर्यटक ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा इस पर उसने शोर मचा दिया। पर्यटक और स्थानीय सुरक्षा कर्मियों की मदद से उसे दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ में जुटी
पर्यटन पुलिस ने मीजान को अरेस्ट कर लिया, महिला पर्यटक ने अपना मेडिकल भी कराया है और पर्यटक के मित्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मीजान को कोर्ट में पेश किया जाएगा वहीं, महिला पर्यटक अपने मित्र के साथ दिल्ली चली गई उन्हें गुरुवार को अपने देश लौटना है।


इससे पहले ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पास हुई छेड़छाड़
इससे तीन अप्रैल को चेक रिपब्लिक की महिला पर्यटक ताजमहल देखने आई थी वह श्मशान घाट रोड की तरफ जा रही थी उस दौरान एक युवक ने अश्लील हरकत कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उसे दबोच लिया था।

Related Articles

बिगलीक्स

JEE Main session 2 result : 24 candidate score 100 percentile#education

आगरालीक्स…JEE Main session 2 result 2025 : जेईई मेन सत्र 2 के...

बिगलीक्स

Agra News : Heat waves continue in Agra #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में लू चलने लगी है, बचाव के...

बिगलीक्स

Agra News : 3.36 Lakh student appear in DBRAU, Exam start from 21st April 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षा...

बिगलीक्स

Agra News : Woman molested in hotel, FIR lodge#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा के होटल में दो युवकों ने महिला से...

error: Content is protected !!