आगरालीक्स…Agra News : आगरा के हॉस्पिटल में टॉयलेट में मेल नर्स का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News : 24 year old Male nurse found dead in washroom of Hospital in Agra #Agra )
आगरा के यमुना पार में एएस हॉस्पिटल है। हॉस्पिटल में टेढ़ी बगिया का रहने वाले 24 साल का गौरव मेल नर्स है। बुधवार सुबह पांच बजे गौरव टॉयलेट के लिए गया। मगर, काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला। हॉस्पिटल के अन्य कर्मचारियों ने आवाज दी लेकिन गेट नहीं खुला।
फंदे पर लटका मिला शव
पुलिस भी पहुंच गई। अंदर गौरव का शव फंदे पर लटका मिला, परिजन भी पहुंच गए। पुलिस जांच में जुटी हुई है।