आगरालीक्स…आगरा चौपाटी के लिए 25 दुकानें आवंटित. इन कारोबारियों ने ली हैं यहां दुकानें. जानिए कितना है हर महीने का किराया
एडीए ने ताजनगरी फेज टू जोनल पार्क के पास पांच करोड़ से चौपाटी विकसित की है, चौपाटी का निर्माण जयपुर के मसाला चौक की तरह से किया गया है, जिससे एक ही जगह फूड लवर्स को सभी तरह के लजीज व्यंजनों मिल सकें। चौपाटी में सीसीटीवी लगाए गए हैं, लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है।

एडीए द्वारा शनिवार को ताजनगरी फेस टू में विकसित की गई चौपाटी की दुकानों की आनलाइन नीलामी की गई जिसमें 30 में से 25 दुकानें आवंटित की गई हैं। इनमें से 7—8 दुकानें जयपुर के कारोबारियों, एक इंदौर के कारोबारी व अन्य दुकानें आगरा के कारोबारियों ने ली हैं। बीच पांच दुकानों के लिए शीघ्र ही दोबारा आवंटन किया जाएगा।
दुकान का किराया 25 हजार रुपये प्रतिमाह
एडीए द्वारा 30 दुकानें तैयार की गई हैं, इन दुकानों का न्यूनतम किराया 25 हजार रुपये प्रतिमाह रखा गया है। ये दुकानें 26 से 27 हजार रुपये लाइसेंस शुल्क पर उठी हैं। दुकानों का आवंटन चार साल के लिए किया जाएगा। जिससे एक बार आवंटन होने के बाद चार साल तक आवंटन करने की जरूरत नहीं पड़े। दो वर्ष तक लाइसेंस शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।