आगरालीक्स …Agra News: आगरा पुलिस एआई की मदद से युवती की हत्या कर एक्सप्रेस वे पर फेंकने वाले लिव इन पार्टनर तक पहुंची, अरेस्ट।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली के सौरई के पास 6 फरवरी को कंबल में लिपटा हुआ युवती का शव मिला था। चेहरे पर खून के निशान थे। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस ने पहली बार एआई का प्रयोग किया और शव के चेहरे का फोटो लेने के बाद एआई की मदद से युवती का वास्तवित चेहरा तैयार कराया। एआई से तैयार कराए गए चेहरे से युवती की शिनाख्त के प्रयास शुरू किया। ( Agra News: 26 year old sonali dead body identify with help of AI in Agra, Boy friend arrested )
एआई से तैयार चेहरे से सोशल मीडिया के प्लेटफार्म खंगाले
डीसीपी आदित्य के अनुसार, एआई की मदद से तैयार किए गए युवती के चेहरे से सोशल मीडिया के प्लेटफार्म को खंगाला और यह देखा कि इसी चेहरे से मिलती जुलती कोई सोशल मीडिया प्रोफाइल तो नहीं है, सोनाली नाम की युवती की फेसबुक प्रोफाइल से चेहरे का मिलान हो गया। सोनाल की फेसबुक पिछले 24 घंटे से इन्एक्टिव थी जबकि मोबाइल चालू रहने पर फेसबुक भी एक्टिव रहती है। प्रोफाइल पर नाम सोनाली और पता जहांगीरपुरी दिल्ली लिखा हुआ था, पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंच गई, वहां सोनाली जहां रह रही थी उस घर पर ताला लगा हुआ था, पूछताछ में पता चला कि वह सनी नाम के युवक के साथ रह रही थी और दो महीने पहले ही किराए पर कमरा लिया था। तीन दिन से दोनों आए नहीं हैं।
पुलिस ने सनी को किया अरेस्ट
पुलिस ने जांच तेज की और सनी को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में सनी ने बताया कि वह महोबा का रहने वाला है और सोनाली भी महोबा की रहने वाली थी। सोनाली अपनी मां और बहन के साथ दिल्ली में रह रही थी, सनी और सोनाली के बीच प्रेम संबंध थे, पिछले कुछ समय से सोनाली और सनी लिव इन पार्टनर के रूप में रह रहे थे लेकिन सोनाली द्वारा सनी पर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था जबकि सनी के संबंध किसी अन्य युवती से हो गए थे। सनी ने सोनाली की हत्या करने के बाद कार में शव को रखा और यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली के पास फेंक दिया, पुलिस सनी से पूछताछ में जुटी हुई है।