Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News : 28th annual festival celebrated in Luv Kush Vidyalaya…#agra
आगराएजुकेशनटॉप न्यूज़

Agra News : 28th annual festival celebrated in Luv Kush Vidyalaya…#agra

229

आगरालीक्स…लव कुश विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों को मोबाइल के सदुपयोग की सीख दी गई, प्रबुद्धजनों ने कहा कि महापुरुषों की जीवनियां पढ़ें

आगरा में बल्केश्वर स्थित लव कुश विद्यालय के 28 वें वार्षित्सव में विद्यार्थियों को मोबाइल के सदुपयोग की सीख दी गई। प्रबुद्धजनों ने कहा कि अब जब हम उस दौर में हैं कि मोबाइल के अत्यधिक उपयोग को नहीं रोक पा रहे हैं तो कम से कम उसका सदुपयोग तो कर सकते हैं। बच्चों से कहा कि वे मोबाइल का उपयोग अच्छी चीजों और शिक्षा से संबंध स्थापित करने के लिए करें। महापुरुषों की जीवनियां पढ़ें तो प्रेरणा मिल सकती है।

डा.भीमराव आंबेडकर विवि में पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष प्रो.लव कुश मिश्रा समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि हर बात में अच्छी बात देखी जा सकती है। मोबाइल का दुरुपोयग नहीं, सदुपयोग करें, तभी जीवन सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा छिपी रहती है, उसे उभारने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि पार्षद हरीओम गोयल ने कहा कि बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करके एकाग्रचित्त होकर अध्ययन में जुटे रहना चाहिए, तभी उनका भविष्य बनेगा।

विशिष्ट अतिथि आदर्श नंदन गुप्ता कहा कि विगत की दशकों से बच्चों में मानसिकता में बदलाव आया है, उनका दृष्टिकोण बहुत अच्छा हुआा है, वे अच्छा सोचते हैं, इसलिए उनका भविष्य काफी सुंदर है।
इस मौके पर विद्यार्थियों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की प्रबंधक नूपुर पचौरी ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। निवेदिता शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन अतुल शर्मा ने किया। नीतू अग्रवाल, खुशी, मनीषा शर्मा, हितेष, रितेश, राम बहादुर यादव आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

एजुकेशन

Agra News: The PET-2026 examination will be held at 49 centers in Agra. More than 1.36 lakh candidates will participate…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के 49 केंद्रों पर होगी PET-2026 परीक्षा. 1.36 लाख से अधिक...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

error: Content is protected !!