आगरालीक्स ….आगरा के छावनी परिषद यानी कैंटोनमेंट बोर्ड में आठ पार्षद पद के लिए 30 अप्रैल को मतदान होगा। 30 हजार मतदाता वोट डालेंगे।

आगरा के छावनी परिषद में 2015 में चुनाव हुए थे, 2020 में कार्यकाल खत्म हो गया। इसके बाद से चुनाव नहीं हुए हैं, अब रक्षा मंत्रालय ने छावनी परिषद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार 30 अप्रैल को मतदान होना है।
30 हजार मतदाता डालेंगे वोट
छावनी परिषद में आठ वार्ड हैं, इनमें से तीन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन आठ वार्ड के लिए 30 हजार मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। सात साल बाद छावनी परिषद में चुनाव होंगे।