आगरालीक्स…आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, बादलों के साथ सूरज की लुकाछिपी का चलेगा खेल।

आगरा में रविवार को सुबह कुछ देर के लिए बादल छाने के बाद धूप निकलेगी। दोपहर में धूप में गर्म कपड़े पहनकर बाहर नहीं निकल सकेंगे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री के बीच रहेगा।
एक दिन धूप, अगले दिन बादल
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में एक दिन धूप निकलेगी, अगले दिन बादल छाएंगे। बादल और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
19-Feb 14.0 32.0 Mainly Clear sky
20-Feb 16.0 34.0 Partly cloudy sky
21-Feb 18.0 33.0 Mainly Clear sky
22-Feb 17.0 32.0 Partly cloudy sky
23-Feb 16.0 32.0 Mainly Clear sky
24-Feb 16.0 33.0 Partly cloudy sky