आगरालीक्स….आगरा में 33 कोरोना पॉजिटिव मिले. एक साल के बच्चे और 8 साल की बच्ची में भी मिला संक्रमण. सबसे ज्यादा इस क्षेत्र में मिले कोरोना पॉजिटिव
आगरा में कोरोना के केस एक बार फिर से बड़ी संख्या में मिलना शुरू हो गए हैं. इसके कारण एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. हालांकि राहत की बात ये है कि कोरोना मरीज ठीक भी हो रहे हैं, लेकिन कुछ दिनों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हुई है जबकि नये कोरोना पॉजिटिव ज्यादा मिल रहे हैं. प्रशासन द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में 1829 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 33 नये कोरोना पॉजिटिव आगरा में मिले हैं. वहीं इस दौरान 13 मरीज ठीक हुए हैं. इसके साथ ही आगरा में अब कोरोना से सक्रिय मरीजों की संख्या 86 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 33 नये कोरोना पॉजिटिव में एक साल का बच्चा सहित 8 साल की बच्ची में भी कोरोना मिला है. इसके अलावा एक दंपत्ति और बुजुर्गों में भी कोरोना के लक्षण मिले हैं. सबसे ज्यादा कोरोना मरीज सिकंदरा क्षेत्र से मिले हैं. इसके अलावा आगरा कैंट, आवास विकास, कमला नगर, दयालबाग में भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं.