Monday , 20 April 2026
Home हेल्थ Pushpanjali Hospital celebrated its 24th Foundation Day with great joy and enthusiasm in Agra
हेल्थ

Pushpanjali Hospital celebrated its 24th Foundation Day with great joy and enthusiasm in Agra

184

आगरालीक्स…आगरा में हर्ष और उल्लास के साथ पुष्पांजलि हॉस्पिटल ने मनाया 24वां स्थापना दिवस. 23 वर्षों की अपनी सेवा यात्रा को किया प्रस्तुत

दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने अपना 24वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और पारिवारिक वातावरण में मनाया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सम्मान समारोह तथा संस्था की 23 वर्षों की सेवा यात्रा को मंच से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा एवं हवन के साथ हुई, जिसमें वरिष्ठ चिकित्सकों एवं अधिकारियों ने भाग लेकर संस्था की निरंतर प्रगति एवं जनसेवा के लिए मंगलकामना की। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान दीपक जैन एवं माधवी सिंह राणा ने मंच से अस्पताल के 23 वर्षों के सफरनामा को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रारंभिक दौर में आगरा में अस्पताल की स्थापना हुई और समय के साथ स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े बड़े मुद्दों को पहचानते हुए पुष्पांजलि हॉस्पिटल ने अनेक “फर्स्ट इन आगरा” उपलब्धियाँ हासिल कर शहर के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहचान बनाई। इस अवसर पर संस्थापक डॉ. वी. डी. अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 वर्षों में पुष्पांजलि हॉस्पिटल केवल एक चिकित्सा संस्थान नहीं, बल्कि समाज की सेवा करने वाला एक परिवार बनकर उभरा है। उन्होंने इस यात्रा का श्रेय डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियनों एवं प्रत्येक सहयोगी कर्मचारी के समर्पण को दिया।

उन्होंने जानकारी दी कि शीघ्र ही पुष्पांजलि मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की जाएगी। साथ ही पुष्पांजलि नर्सिंग स्कूल में वर्तमान में GNM, B.Sc. नर्सिंग एवं M.Sc. नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त अस्पताल में रिसर्च गतिविधियों को भी लगातार विस्तार दिया जा रहा है और कई प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों के साथ मिलकर विभिन्न दवाओं पर शोध कार्य किया जा रहा है।

निदेशक श्री पुनीत अग्रवाल एवं श्री मयंक अग्रवाल ने कहा कि पुष्पांजलि हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा तकनीक, नैतिक मूल्यों एवं मरीज-केंद्रित सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है और समाज को सुलभ, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अस्पताल चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिसके अंतर्गत DNB यूरोलॉजी, DNB इंटरनल मेडिसिन, डिप्लोमा इन गायनेकोलॉजी तथा डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जो आगरा क्षेत्र के लिए एक विशेष उपलब्धि है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है तथा क्षेत्र में पहली बार बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सफल शुरुआत की गई है। इसके साथ ही अस्पताल का कम्प्लीट कैंसर केयर विभाग पूर्ण रूप से कार्यरत है, जिससे मरीजों को अत्याधुनिक और समग्र उपचार सुविधाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो रही हैं।

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अभिनव सूरी ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल रोग का उपचार नहीं, बल्कि प्रत्येक मरीज को सुरक्षित, संवेदनशील एवं भरोसेमंद वातावरण में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ देना है।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को डॉ. सूरी ने ‘स्टार ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। साथ ही 10 वर्षों से अधिक समय से निरंतर एवं निष्ठापूर्वक सेवा देने वाले 98 कर्मचारियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और अधिक जीवंत बना दिया।

इस अवसर पर बताया गया कि अस्पताल में हाल ही में SLED डायलिसिस, रोबोटिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी, MRI सुविधा एवं ईवनिंग OPD जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रारंभ की गई हैं। साथ ही भविष्य में PET-CT एवं अत्याधुनिक कॉस्मेटोलॉजी विभाग सहित अन्य उन्नत जांच एवं उपचार सुविधाएँ शुरू करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन सेवा, समर्पण एवं टीमवर्क के संदेश के साथ हुआ, जिसने पुष्पांजलि हॉस्पिटल की पहचान को और अधिक सुदृढ़ किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra Health News: Dental & Skin Makeup camp by Dr. Natasha Yadav today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा में ‘कॉस्मोडेंट’ द्वारा आज विशाल डेंटल...

हेल्थ

Agra News: Successful Surgery of complicated CSF Rhinorrhea using Laparoscopic method at SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में डॉक्टरों का कमाल. 35 साल की महिला के...

हेल्थ

Agra News: Doctors at SN Medical College save the life of a 1.4 kg newborn…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 1.4 किलो के बच्चे की हुई जटिल ‘गैस्ट्रोस्चिसिस’...

हेल्थ

Agra News: 202 Nursing Officers Receive Joining Letters for SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए 202 नर्सिंग आफिसर्स को मिला...

error: Content is protected !!