आगरालीक्स… आगरा में चार साल के मासूम की किडनैप करने के बाद हत्या, पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ा हत्यारा। इकलौटे बेटे की हत्या से परिवार में मचा कोहराम।

आगरा के शंभू नगर एत्माउददौला में हलवाई बबलू दक्ष अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका चार साल का इकलौता बेटा गोल्डी है। शनिवार को वह घर के बाहर खेल रहा था, अंधेरा होने पर परिजनों को गोल्डी घर के बाहर दिखाई नहीं दिया। परिजनों ने आस पास में गोल्डी की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। कॉलोनी के लोग भी गोल्डी की तलाश मे जुट गए लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
रात में कालिंदी विहार में मिला गोल्डी का शव
हलवाई बबलू के साथ काम करने वाला बंटी निवासी नगला रामबल भी आ गया, वह भी गोल्डी की तलाश करने में जुट गया। उसने लोगों को बताया कि उसे पता चला कि कालिंदी विहार में गोल्डी हो सकता है। रात में कॉलोनी के लोगों को लेकर वह कालिंदी विहार पहुंचा, यहां गोल्डी का शव पड़ा हुआ था और गोली लगी थी।
नर्सरी में पढ़ रहा था गोल्डी
चार साल का गोल्डी एमकेडी एजूकेशन एकेडमी, नरायच का नर्सरी का छात्र था, गोल्डी की हत्या से लोगों में आक्रोश है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शक होने पर बंटी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।