आगरालीक्स…आगरा के डॉ. एमपीएस डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में मनाया विश्व पुस्तक दिवस. स्टूडेंट्स ने नाटक, गीत, डांस और अपने विचारों से पुस्तकों के महत्व को किया प्रस्तुत
डॉ० एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। गायत्री मंत्र और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने नाटक, गीत, नृत्य और अपने विचारों से पुस्तकों के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए के सिंह ने कहा कि पुस्तकें केवल पन्नों का संग्रह नहीं होतीं बल्कि वे ज्ञान, अनुभव और संस्कारों की जीवंत धरोहर होती हैं। एक पुस्तक हमारे मन को जाग्रत करती है, सोच को विस्तार देती है और आत्मा को दिशा प्रदान करती है। आज के इस डिजिटल युग में भी पुस्तक का महत्व कम नहीं हुआ बल्कि और अधिक बढ़ गया है। मैं प्रत्येक छात्र से यह अपेक्षा करता हूँ कि वे पुस्तकों से मित्रता करें, पढ़ने को अपनी आदत बनाएं और ज्ञान के इस अथाह सागर से अपने जीवन को समृद्ध करें।
विद्यालय की प्रधानाचार्या राखी जैन ने कहा कि पुस्तकें हमारे जीवन की सबसे सच्ची साथी होती हैं। वे न केवल हमें ज्ञान देती हैं बल्कि हमारे सोचने, समझने और महसूस करने की शक्ति को भी विकसित करती हैं। एक अच्छी पुस्तक हमें जीवन के हर मोड़ पर मार्गदर्शन देती है चाहे वह प्रेरणा की बात हो या आत्ममंथन की।इस अवसर पर विद्यालय के डीन एकेडमिक्स एच एल गुप्ता, डीन एडमिनिस्ट्रेशन चंद्रशेखर डैंग, अंशु गोयल, किंजल जैन, रिचा कुलश्रेष्ठ, दिव्या खंडेलवाल, अंकित कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। मंच का संचालन छात्रा मिष्टी राजपाल और प्रनिका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।