आगरालीक्स …आगरा में सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर घायल।

आगरा फतेहाबाद रोड पर गुरूकृपा कोल्ड स्टोरेज के सामने मंगलवार देर रात टैंकर से बाइक टकरा गई। भीषण हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार दूसरे युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने मरने वाली की शिनाख्त 45 साल के राकेश निवासी चमनुपरा डौकी के रूप में हुई है। जबकि बाइक सवार हेतसिंह की हालत गंभीर है।