आगरालीक्स ….आगरा में डांस करते करते गिरा युवक, मौत। रहें सावधान, जानें क्या हैं साइलेंट अटैक के लक्षण।
आगरा के पिनाहट में नवरात्र पर देवी जागरण चल रहा था, सोमवार को अष्टमी पर लोगों ने व्रत रखा था और देवी मां की भेटों पर भक्त डांस कर रहे थे। डांस करते करते 48 साल के रामहरी गिर गए। परिजन उन्हें लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

अपनी बहन के घर आए थे
रामहरी मूल रूप से बाह के रहने वाले हैं। वे अपनी बहन के घर पिनाहट आए थे, हादसे की सूचना पर उनके परिजन भी बाह से आ गए।
साइलेंट किलर है हार्ट अटैक
35 से 50 की उम्र में हार्ट अटैक के केस बढ़ गए हैं। यह साइलेंट किलर माना जा रहा है। पुष्पांजलि कार्डियक केयर, के निदेशक वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा का कहना है कि अक्सर हार्ट अटैक के लक्षण सामने नहीं आते हैं लेकिन सावधानी बरतने से जान बच सकती है। चलने और डांस करने पर सांस फूलने लगे, बेचैनी, घबराहट और पसीना आए तो सतर्क हो जाएं और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। यह हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं।