आगरालीक्स …आगरा में फैक्ट्री में छापा, 5.33 कुंतल प्लास्टिक के कैरीबैग जब्त, फैक्ट्री सील, जुर्माना भी लगाया। प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगने पर कार्रवाई।
आगरा में गुरुवार को नगर निगम और यूपीपीसीबी की टीम को श्री जी पैकेजिंग फैक्ट्री, शांति नगर फाउंड्री नगर में प्लास्टिक के कैरीबैग की सप्लाई करने की जानकारी मिली। टीम ने इससे पहले रेकी की, एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर भेजा। इसके बाद टीम ने फैक्ट्री में छापा मारा, टीम को देखते ही खलबली मच गई। टीम ने फैक्र्टी से 5.33 कुंतल प्लास्टिक कैरीबैग जब्त किए हैं। साथ ही फैक्ट्री संचालक पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

गुजरात से आगरा आ रहे प्लास्टिक कैरीबैग
पूछताछ में सामने आया है कि आगरा में कैरीबैग की सप्लाई गुजरात से हो रही है। गुराजत की फैक्र्टी में प्लास्टिक के कैरीबैग बन रहे हैं और इन्हें आगरा में सप्लाई किया जा रहा है।