आगरालीक्स…Agra News : आगरा दिल्ली हाईवे पर अरतौनी फ्लाईओवर के पास 5 फीट पानी भरा। पानी में बंद हो गईं 100 गाड़ियां, कार में बिलखते रहे बच्चे, बाइक निकालने के लिए रेलिंग तोड़नी पड़ी। ( Agra News : 5 feet Water Logging on Agra-Delhi Highway at Artoni Flyover, 7 KM long Jaam)
आगरा में शुक्रवार रात आठ से नौ बजे तक सिकंदरा क्षेत्र में तेज बारिश हुई, आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर अरतौनी फ्लाईओवर के सर्विस रोड पर पांच फीट पानी भर गया। आगरा से मथुरा की तरफ जाने वाले वाहन पानी में फंसते गए, करीब 100 वाहन पानी में फंसने से बंद हो गया।
कई किलोमीटर लंबा जाम
पानी में कार सहित अन्य वाहनों के बंद हो जाने से लोग फंस गए, कार में बच्चों के साथ यात्रा कर रहे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। पानी के बीचोंबीच कार फंस गई, बच्चे रोने लगे। वहीं, आगरा से मथुरा की तरफ वाले आगरा दिल्ली हाईवे की लेन पर जाम लगता गया। कुछ ही देर में करीब 7 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अरतौनी से कैलाश मंदिर मोड तक जाम लगने के बाद सिकंदरा से वाहनों को मथुरा से आगरा वाली लेन पर रॉग साइड होकर निकालना पड़ा। रात तक जाम लगा रहा।
कोई इंतजाम नहीं, लोग परेशान
पानी भरने के बाद हाईवे पर जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं था, रात में पानी के बीच में लोग फंस गए। बाइक को निकालने के लिए लोगों ने रेलिंग तोड़ दी। देर रात तक लोग जाम से जूझते रहे।