आगरालीक्स….. आगरा के पांच सब इंस्पेक्टर प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बन गए हैं, इसमें एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित के साथ ही ताज सुरक्षा में तैनात रीना सिंह शामिल हैं। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने प्रमोट हुए सब इंस्पेक्टर को बेहतर काम करने के लिए बधाई दी।

आगरा के पांच सब इंस्पेक्टर प्रमोट किए गए हैं। एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, ताज सुरक्षा में तैनात रीना सिंह, छत्ता थाने में तैनात सत्यप्रकाश, कोतवाली में तैनात प्रेम पाल सिंह और रुनकता चौकी इंचार्ज विजय विक्रम सिंह को इंस्पेक्टर बनाया गया है। इन्हें जल्द ही नई जिम्मेदारी दी जाएगी।