आगरालीक्स ….आगरा में दर्दनाक हादसा, आग लगने से पांच साल के बालक की मौत।
आगरा के थाना जगनेर क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी नाहर सिंह की खेत पर झोपड़ी है। झोपड़ी के एक हिस्से में भूसा भरा हुआ था। शनिवार को नाहर सिंह का पांच साल का बेटा कपिल, भाई रितिक और बेटी महक के साथ खेल रहा था। कपिल झोपड़ी में ही सो गया, इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई। रितिक और महक झोपड़ी से बाहर निकल आए, कपिल झोपड़ी में ही फंस गया।

झोपड़ी जलकर हुई राख
कुछ ही देर में झोपड़ी आग की लपटों से घिर गई, आग लगने की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे। लेकिन आग बिकराल हो चुकी थी। कुछ ही देर में झोपड़ी जलकर स्वाह हो गई, झोपड़ी से कपिल बाहर नहीं निकल सका, उसकी भी मौत हो गई।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
झोपड़ी में आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस पहुंच गई। वहीं, आग लगने से कपिल की मौत होने से कोहराम मचा हुआ है।