आगरालीक्स…आगरा के बचपन स्कूल में हुई हिंदी कहानी प्रतियोगिता. नन्हें-मुन्नों ने अपनी प्यारी आवाज़ में सुंदर-सुंदर हिंदी की कहानियाँ प्रस्तुत कर जीता सबका दिल
बचपन स्कूल द्वारा अंतर विद्यालय हिंदी कहानी प्रतियोगिता आयोजित की गई. बचपन विद्यालय की कमला नगर ब्रांच, आवास विकास ब्रांच एवं भावना एस्टेट, सिकंदरा ब्रांच के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. यह प्रतियोगिता कक्षा प्ले ग्रुप, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के लिए आयोजित की गयी, जिसमें नन्हें मुन्नें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया नन्हें-मुन्नों ने अपनी प्यारी आवाज़ में सुंदर-सुंदर हिंदी की कहानियाँ प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया।
बच्चों ने विभिन्न बाल हिंदी कहानियों को पूरे आत्मविश्वास, भाव-भंगिमा और सुंदर प्रॉप्स के साथ प्रस्तुत किया। हर प्रस्तुति में बच्चों की मासूमियत, तैयारी और सृजनात्मकता साफ झलक रही थी। कुछ बच्चों ने एंटरटेंमेंट के साथ कहानियों को और भी प्रभावशाली बनाया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भाषा कौशल, मंच पर बोलने का आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की कला को प्रोत्साहित करना था। शिक्षकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की खूब सराहना की।
विजेताओं की घोषणा
प्रत्येक कक्षा के शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए गए:
प्ले ग्रुप -प्रथम – इदाया महेंद्र, संभवी, यक्षित सिंह, लविना गुलिया, वेदांश धाकरे, कुहू शर्मा, नव्या वर्मा, अध्य कपूर, निविषा मित्तल, हनुषा हथ्कथिया
नर्सरी – प्रथम – दिव्यंका राजय, अक्षत राज, ओजस्विन्नी शिवहरे, दिवित वर्मा, दिवित वर्मा, इशिता शर्मा, शान्वी गुप्ता
एलकेजी: – प्रथम – मो० शिजान, निर्भय राय, अथर्व, अविष्का वर्मा
यूकेजी: – प्रथम – रितविक राजपूत, रायना जादौन, सानवी गौतम
बचपन स्कूल आगरा के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग और गुंजन गर्ग (निदेशक) ने उत्साह वर्धन किया और सभी विजेताओ विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल्स देकर सम्मानित किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप्ति चौहान (कोऑर्डिनेटर), परनिता निगम (कोउनसेलर), भावना यादव और सभी कक्षा अध्यापिकाओ का योगदान रहा और सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को हार्दिक बधाई दीं, उनकी उत्साह और समर्पण की सराहना किया।