आगरालीक्स…Agra Video News : आगरा में 15 लाख की फिरौती के लिए नर्सरी में पढ़ रहे बच्चे का अपहरण कर हत्या, सनसनीखेज खुलासा। ( Agra News : 5 year old kidnaped & murdered for Rs 15 Lakh ransom in Agra)
आगरा के बरहन के गांव अमानाबाद में रहने वाले संजय का पांच साल का बेटा मयंक उर्फ मन्नू नर्सरी में पढ़ रहा था, 14 सितंबर को स्कूल से लौटने के बाद मयंक टयूशन पढ़ने गया। टयूशन से लौटने के बाद खेलने के लिए चला गया। वह घर के बाहर खेल रहा था, शाम को जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन मयंक का कहीं पता नहीं चला। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस भी बच्चे की छानबीन में जुट गई।
5 किलोमीटर दूर बंबे में मिला शव
पुलिस मयंक की तलाश में जुटी थी, मंगलवार सुबह मयंक का शव घर से पांच किलोमीटर दूर सैपऊ रजवाहा में मिला। मयंक का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या करने वालों की तलाश शुरू कर दी।
15 लाख की फिरौती के लिए की हत्या
पुलिस जांच में सामने आया है कि मयंक अपने बाबा सूबेदार सिंह, जो दूरसंचार विभाग से रिटायर हैं उनका लाड़ता था। मयंक को किडनैप कर 15 लाख की फिरौती बसूलने की प्लानिंग की गई। मयंक घर के पास खेल रहा था उसे बहाने से बुलाकर नींद की गोली खिला दी। मयंक ने उन्हें पहचान लिया था, इसके बाद बोरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद देखा तो मयंक के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। उसे रजवाहा यानी बंबे में फेंक दिया, बंबे में पानी था, नींद की गोली खाने से मयंक बेहोश हो गया। पानी में फेंकने पर वह बाहर नहीं निकल सका और मुंह में पानी भरने से मौत हो गई। मयंक की हत्या के आरोप में पुलिस ने रिश्तेदार महिला और उसके भाई को पकड़ लिया है।