आगरालीक्स ….आगरा चौपाटी के पास व्यवसायी का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा में ताजगंज फेज टू में एडीए द्वारा विकसित कराई गई आगरा चौपाटी के पास शनिवार सुबह पेड़ से फंदे पर युवक लटका हुआ था, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवक की शिनाख्त 50 साल के डालचंद के रूप में हुई है, डालचंद कबाड़ कारोबारी हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।