आगरालीक्स.. आगरा से रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए माता जानकी के लिए चांदी की 551 ग्राम की चांदी की पायल भेट की जाएंगी। पायल में लगा गोल चक्र घूमेगा, मोर भी बनाए गए।
आगरा सराफा एसोसिएशन द्वारा रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए माता जानकी को भेट करने के लिए दो चांदी की पायल तैयार कराई जा रही हैं। नमक की मंडी में चांदी की पायल हिंदू और मुस्लिम कारीगर मिलकर कर रहे हैं, दोनों पायल का वजन करीब 551 ग्राम है और कीमत 40 हजार रुपये है।
चांदी की पायल में ये है खास
आगरा सराफा एसोसिएशन द्वारा माता जानकी के लिए मार्बल मीना डिजाइन से चांदी की पायल तैयार कराई जा रही हैं। पायल में मोर बनाए गए हैं, इनके पंखों को अलग अलग रंग दिए गए हैं जिससे पायल में मोर अलग दिखाई दे। एक गोल चक्र लगाया गया है, यह चक्र मोटर की मदद से घूमेगा।