Sunday , 28 June 2026
Home आगरा Agra News: 500 children in Agra received school uniforms. Lions Club Prayas’s pledge to serve…#agranews
आगरा

Agra News: 500 children in Agra received school uniforms. Lions Club Prayas’s pledge to serve…#agranews

354

आगरालीक्स…आगरा में 500 बच्चों को मिली स्कूल यूनिफॉर्म्स. लायंस क्लब प्रयास का सेवा संकल्प. बच्चों के चेहरे पर छाईं खुशियां

"हर बच्चे की आँखों में उजाला भर जाए,शिक्षा का दीप हर घर में जल जाए। लायंस प्रयास का संग हो जब सेवा का उत्सव, तो हर कदम समाज में बदलाव लाए।" इसी संकल्प पथ पर अग्रसित होते हुए लायंस क्लब प्रयास द्वारा दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में सेवा कार्यआयोजित किया गया, जिसमें नर्सरी से 12वीं तक के 500 बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म्स प्रदान की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लॉयंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया। एक पहल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

क्लब अध्यक्ष रितेश मांगलिक ने जानकारी दी कि लायंस क्लब की ओर से संस्था को 1,66,000 रुपए का चेक प्रदान किया गया, जिससे विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म्स तैयार कराई गईं। यह योगदान शिक्षा को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों को गरिमामयी जीवन की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने बताया कि सेवा कार्य के अंतर्गत फूड फॉर लाइफ प्रकल्प के तहत बच्चों को प्रसादी (भोजन) भी वितरित की गई, जिससे यह आयोजन और भी भावनात्मक और प्रेरणास्पद बन गया।

मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव की उपस्थिति ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए लायंस क्लब की सेवाभावी परंपरा की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन इभा गर्ग द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन छात्रा गौरी ने दिया। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं एक पहल पाठशाला के संस्थापक मनीष राय, अंकित खंडेलवाल और बरखा राय द्वारा संभाली गईं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग, तनुजा मांगलिक, रीना गर्ग, मयूरी मित्तल, रेनू भगत, दिव्या गोयल, आशीष अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, दीप सिंघल, दीपक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रचना अग्रवाल, मनीष बंसल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 28th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Mayoral representative Dr. Rohit Bansal presented the innovations and future plans for Agra at the World Cities Summit…#agranews

आगरालीक्स…आगरा केवल ताजमहल का शहर नहीं है, यह तेजी से बदलता हुआ...

आगरा

Agra Live News: Devotees performed a grand Rudrabhishek at the revered Shri Parmartheshwar Mahadev Temple in Bateshwar…#agranews

आगरालीक्स…बटेश्वर के सिद्ध श्री परमार्थेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दिव्य...

आगरा

Agra Live News: Agra scorched by blazing heat from the sky; heatwave alert issued for Sunday as well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आसमान से बरसी आग. 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ...

error: Content is protected !!