आगरालीक्स… आगरा में एक साथ पांच हजार लोग योग करेंगे, 21 जून को योग दिवस।
आगरा में 10 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रातः 6 से 8 बजे, ऐतिहासिक इमारतों,जनपद की सभी ग्रामपंचायतों, सभी सरकारी कार्यालयों, सभी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल/कॉलेजों, नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, विभिन्न संस्थाओं, स्टेडियम,शहर के विभिन्न पार्कों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सभी चिह्नित स्थानों पर एक दिन पूर्व,नगर निगम, नगर पालिकाओं व नगर पंचायत तथा ग्रामपंचायतों द्वारा साफ सफाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में सभी विभागों तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम में भागीदारी करने बालों की संख्या पूर्व में ही उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए गए। एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में 5 हजार लोग योग करेंगे।