Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: More than 2 thousand policemen will be engaged in the security of Ram Barat in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: More than 2 thousand policemen will be engaged in the security of Ram Barat in Agra…#agranews

127

आगरालीक्स…आगरा की ऐतिहासिक रामबारात कल. जानिए इस बार कितनी झांकियां निकलेंगी. किन मार्गों से बारात लेकर निकलेंगे भगवान श्रीराम. कैसी रहेगी सुरक्षा.

उत्तर भारत की प्रसिद्ध आगरा की ऐतिहासिक रामबारात बुधवार को धूमधाम से निकलेगी. इसको लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. सुरक्षा व्यवस्था से लेकर रूट डायवर्जन तक सबकुछ पुख्ता होगा. लाखों की संख्या में लोग इसे देखने के लिए आते हैं ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से श्रीराम बारात मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी. यातायात पुलिस द्वारा पहले से ही शहर के आंतरिक और बाहरी रूट डायवर्जन जारी किए जा चुके हैं.

इन मार्गों से निकलेगी रामबारात
श्रीराम बारात पुराने शहर में भ्रमण करेगी. मनकामेश्वर मंदिर स्थित लाला चन्नोमल की बारहदरी गली से रामबारात की शुरूआत होगी. यह बारात रावतपाड़ा, जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, धूलियागंज, घटिया आजम खां, छिली ईंट रोड, फुलट्टी बाजार, किनारी बाजार, कसरेट बाजार होकर रावतपाड़ा पर पहुंचकर समाप्त होगी.

120 झांकियां होंगी शामिल
इस बार की रामबारात में 120 झांकियां शामिल होंगी. 12 झांकियों को एक सब सेक्टर बनाकर सुरक्षा दी जाएगी. इसमें संदेश देती हुई झांकियां के अलावा भगवान गणेश, शिवशंकर, भगवान कृष्ण, भगवान राम, मां दुर्गा, मां काली सहित कई झांकियां शामिल हैं.

Image

ये रहेगी सुरक्षा
रामबारात की सुरक्षा के लिए इस बार 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. श्रीराम बारात मार्ग को चार जोन, 8 सेक्टरों और 12 सब सेक्टरों में बांटा गया है. पूरे मार्ग पर चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी. असामाजिक तत्वों पर भी निगरानी रखी जाएगी. इसके अलावा दयालबाग में सज रही जनकपुरी में भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. जनक मंच के पास ही 60 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे. बाहरी जनपदों से भी फोर्स को बुलाया गया है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!