आगरालीक्स…. आगरा के कारोबारी का शव गेस्ट हाउस में फंदे पर लटका मिला।

आगरा के मारुति एस्टेट, धीर नगर फेज वन निवासी 55 साल के ब्रजमोहन की जूते के फोम का काम है, वे फैक्ट्रियों में फोम सप्लाई करते थे, बुधवार दोपहर में वे अपने घर से मथुरा जाने के लिए निकले।
गेस्ट हाउस में फंदे पर लटका मिला शव
ब्रजमोहन नए बस स्टैंड के पास स्थित भोला गेस्ट हाउस में पहुंचे। यहां उन्होंने कमरा लिया, वे कमरा नंबर 206 में ठहरे थे। कमरे में जाने के बाद बाहर नहीं निकले। गुरुवार को भी उनके कमरे का गेट नहीं खुला, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजे का गेट तोड़ा, अंदर कमरे में पंखे पर लटका हुआ ब्रजमोहन का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी हुई है।