मथुरालीक्स ..दुखद… आगरा से नोएडा की तरफ जा रही वैगन आर कार यमुना एक्सप्रेस वे पर आगे चल रही गाड़ी में घुसी, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार. । पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

नोएडा में रह रहे हरदोई निवासी लल्लू गौतम शादी समारोह में शामिल होने के लिए हरदोई में अपने गांव गए थे। गए थे। वे शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार सुबह वैगन आर कार से नोएडा लौट रहे थे। आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए नोएडा जा रहे थे। शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे के नौझील क्षेत्र में बाजना कट के पास वैगन आर कार आगे चल रही गाड़ी में जा घुसी। भीषण टक्कर में वैगन आर कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगोें के साथ पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस को बुलाया गया।
एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
भीषण टक्कर में वैगन आर कार के परखच्चे उड़ गए। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में लल्लू गौतम उनकी पत्नी, बेटे राजेश और राजेश की पत्नी नंदनी, संजय, संजय की पत्नी निशा और बेटे धीरज की मौत हो गई। जबकि लल्लू गौतम के बेटे श्रीगोपाल और उनका नाती क्रष घायल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद वाहन रोके गए
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे के बाद आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। स्थानीय लोगों के साथ ही नोएडा जा रहे लोग भी पहुंच गए, इससे काफी देर तक यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।