आगरालीक्स…आगरा में आज फिर सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले. सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या हुई 21. लगातार बढ़ रहे कोरोना केस…
आगरा में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से तेज होने लगी है. पिछले एक सप्ताह से लगातार आगरा में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. शनिवार को आगरा में एक साथ छह कोरोना संक्रमित मिले हैं. ये पिछले 50 दिनों में सर्वाधित कोरोना मरीजों की संख्या है. प्रशासन द्वारा बीते 24 घंटे का कोरोना अपडेट जारी किया गया है. इसके अनुसार 2824 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 6 नये कोरोना मरीज मिले हैं. आगरा में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हो गई है. आगरा में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमितों ने एक बार फिर से चिंता का माहौल बनाना शुरू कर दिया है.

बता दें कि आगरा में अभी तक 2611685 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है जिसमें से अभी तक 36195 कोरोना मरीज आगरा में मिले हैं. इनमें से 35709 मरीज ठीक हो चुके हैं. आगरा में कोरोना से अब तक 465 लोगों की मौत भी हो चुकी है.