आगरालीक्स… आगरा में दर्दनाक हादसा, कार घर में घुसी, खाना खा रही छह साल की मासूम की मौत।
आगरा के बाह के थाना जरार में हाईवे पर मंडी समिति के पास दीवार के सहारे घुंमतू समाज के लोग झोपीड़ी में रहते हैं। यहां एक लाइन से कई झोपड़ी हैं। मंगलवार रात को हाईवे पर कार अनियंत्रित होने के बाद झोपड़ी में जा घुसी। उस समय झोपड़ी में संजीव की पत्नी नीतू खाना बना रही थी और छह साल की ममता खाना खा रही थी।
खून से लथपथ ममता को सीएचसी में म्रत किया घोषित
कार की चपेट में खाना खा रही ममता आ गई। खून से लथपथ ममता को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी पर डॉक्टरों ने ममता को म्रत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।