आगरालीक्स…आगरा की सबसे पॉश कॉलोनी में शराब तस्करी. अपार्टमेंट में टिफिन सर्विस के नाम पर हो रही थी सप्लाई.
आगरा की पॉश कॉलोनी के एक अपार्टमेंट में शराब तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था. पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा अपार्टमेंट के फ्लैट में मारे गए छापे में इस तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है. टीम ने यहां से हरियाणा मार्का की महंगी शराब की 200 बोतलें बरामद की हैं.
मामला कमला नगर स्थित प्रेम रतन अपाघ्र्टमेंट का है. यहां हरियाणा से लाई गई शराब की तस्करी की जा रही थी. यह फ्लैट वंश नाम के युवक का है. आज शाम को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने यहां छापा मारा. चेकिंग के दौरान बने पलंग ओर दीवान को खोला गया तो उसमें शराब की बोतलें भरी हुई थीं. सभी बोतलें महंगे ब्रांड की थी. बताया गया कि यहां शराब की बोतलों की आन डिमांड सप्लाई की जाती थी. आगरा से कम दाम पर शराब दी जाती थी. छापे में करीब 200 बोतलें मिली हैं. जिस फ्लैट में शराब की बोतलें मिली हैं, उस घर से टिफिन सर्विस भी की जाती थी. इस संबंध में थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.