Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: 637 personnel voted through postal ballot in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: 637 personnel voted through postal ballot in Agra…#agranews

128

आगरालीक्स…आगरा में आज 637 लोगों ने किया मतदान. पोस्टल बैलेट से हुआ मतदान. आगरा कॉलेज और सेंट जॉन्स में हुई मतदान कर्मियों की ट्रेनिंग

आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, निर्विघ्न, सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आगरा कालेज (विधि संकाय) एवं सेन्ट जॉन्स कन्या इन्टर कालेज, आगरा में मतदान कार्मिकों का प्रथम दिन का प्रशिक्षण दो पालियों में प्रातः 09.00 से 11.30 बजे तक एवं अपरान्ह 12.30 बजे से सायं 03.00 बजे तक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी आगरा कॉलेज(विधि संकाय), जिला एवं अर्थ संख्या अधिकारी ने बताया कि कुल 1964 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण हेतु बुलाया गया था, जिसमें कुल 73 कार्मिक अनुपस्थित रहे।

प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी सेन्ट जॉन्स कन्या इन्टर कालेज, जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कुल 1536 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण हेतु बुलाया गया था, जिसमें कुल 62 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों प्रशिक्षण केन्द्रों पर कुल 135 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही के सम्बन्ध में निर्वाचन कार्यालय द्वारा उचित निर्णय लिया जा रहा है। आगरा कॉलेज(विधि संकाय) तथा सेंट जॉन्स कन्या इंटर कालेज में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने निरीक्षण किया व प्रशिक्षण व्यवस्थाओं को देखा तथा प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि दोनों कालेजों में मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 27 अप्रैल से 01 मई तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें जिसमें पार्टी के चारों मतदान कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। प्रशिक्षण का समय दो पालियों में प्रातः 09.00 से 11.30 बजे तक एवं अपरान्ह 12.30 बजे से सायं 03.00 बजे तक होगा।

चुनाव आयोग द्वारा चुनाव में लगे कर्मियों को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी गई है। जनपद में पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु आगरा कॉलेज (विधि संकाय) तथा सेंट जॉन्स कॉलेज में वोटिंग फैसिलिटेशन सेंटर बनाए गए है, जहां आज से पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ, पोस्टल बैलेट से मतदान 28-29 अप्रैल को भी संपन्न होगा। आज प्रथम दिन प्रशिक्षण के दौरान जनपद में 637 लोगों ने मतदान किया। इसमें सबसे अधिक विधानसभा 89-आगरा उत्तर के 158 लोगों ने मतदान किया है, वहीं सबसे कम विधानसभा 93-फतेहाबाद में 07 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। प्रशिक्षण के दौरान ही मतदान की पोस्टल बैलेट से प्रक्रिया की जा रही है। पूरे प्रशिक्षण के दौरान लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 18-आगरा(अ0जा0) के लिए 405 तथा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी हेतु 232, कुल-637 मतदान कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!