आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के 7 स्टूडेंटस का प्लेसमेंट ड्राइव में चयन. इस बड़ी आईटी कंपनी ने किया सेलेक्ट. ये हैं स्टूडेंट्स के नाम
डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के आईआईटी संस्थान में आज ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 7 छात्रों का चयन हुआ है। संस्थान के निदेशक प्रो मनु प्रताप सिंह ने कंपनी पीआईई इन्फोकॉम प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ का आज अपने संस्थान में स्वागत किया। उसके बाद तीन चरणों में साक्षात्कार संपन्न हुआ जिसमें विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभाग के 200 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 2002 में स्थापित यह कंपनी आई टी क्षेत्र की जानी मानी कंपनी है, जिसका मुख्य उद्देश्य जेनरेटिंग आइडियाज है।

आज की इस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के लगभग सभी विभागों से छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया लेकिन जिन सात छात्र-छात्राओं का चयन हुआ हुआ है वह सभी इंजीनियरिंग विभाग से हैं। उनके नाम है उदित नारायण सिविल इंजीनियरिंग छात्र, शिवांश सिंह मेकैनिकल इंजीनियरिंग छात्र, मो उस्मान अली और सुप्रिया सिन्हा इलेक्ट्रॉनिकस एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग छात्र, दिवाकर रंजन श्रीवास्तव इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्र, पल्लवी दुबे और मयूर वर्मा कंप्यूटर साइंस एंड इंजिनीरिंग के छात्र हैं। छात्रों की इस बड़ी उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो आशु रानी और कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह के साथ-साथ सभी अन्य शिक्षकों ने भी इन्हें बधाई और आशीर्वाद दिए हैं।
आईआईटी संस्थान के निदेशक प्रो मनु प्रताप सिंह ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी छात्र-छात्राओं को आई ई टी में विभिन्न अवसर प्राप्त हो रहे हैं। संस्थान में आगामी दिनों में भी अन्य बहुराष्ट्रीय कंपनियां ड्राइव के लिए आने वाली है। आज की इस सफलता का श्रेय संस्थान की उच्च तकनीकी शिक्षा एवं शानदार तैयारी को दिया गया। इस अवसर पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज इंजीनियर मनीष दीक्षित, डॉ रत्ना पांडे एवं इंजीनियर चंदन कुमार, डॉ राजेश लवानिया, डॉ गिरीश कुमार, शिवानी गुप्ता, इंजीनियर अंकिता महेश्वरी, इंजीनियर सौरभ पचौरी, इंजीनियर अनिल सिंह, इंजीनियर ऋषभ उपाध्याय, हरिराम और इंजीनियर नागेंद्र सिंह उपस्थित रहे और विशेष सहयोग दिया।