आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना हुआ बेकाबू, कोरोना में कोरोना के केस दो अंकों में पहुंचे, एक्टिव केस तीन अंकों में पहुंचने के करीब, बरतें सावधानी, जानें क्या है इस बार कोरोना के लक्षण।
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं, त्योहार पर कोरोना के केस में इजाफा हो रहा है। हर रोज कोरोना के नए केस बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 1877 सैंपल लिए गए। इसमें से कोरोना के 17 नए केस मिले हैं, कोरोना संक्रमित तीन मरीज ठीक भी हुए हैं।
कोरोना के एक्टिव केस हुए 77
कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हुई है। इससे कोरोना के एक्टिव केस 77 हो गए हैं, इसमें से अधिकांश मरीज अपने घर पर ही इलाज करा रहे हैं।
इन क्षेत्रों में एक्टिव केस ज्यादा
कोरोना के एक्टिव केस में ताजगंज, विजय नगर कॉलोनी, दयालबाग और आवास विकास कॉलोनी में सबसे ज्यादा केस हैं। इसके साथ ही रेलवे कर्मचारी, डब्ल्यूएचओ के कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
ये हैं कोरोना के लक्षण
तेज बुखार और सर्दी जुकाम
तीन दिन तक बुखार कम नहीं हो रहा है
बुखार के साथ खांसी भी आ रही है