आगरालीक्स…आगरा में भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष कौन होगा, यह लिफाफे में बंद. दो दिन में आए 79 आवेदन…
आगरा में भाजपा के महानगर अध्यक्ष के बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए जयपुर हाउस स्थित ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर आवेदन लिए गए. पहले दिन महानगर अध्यक्ष पद के लिए 37 आवेदन आए थे. दूसरे दिन शुक्रवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए 42 पदाधिकारियों ने नामांकन किया. जिला चुनाव अधिकार ओमप्रकाश श्रीवास्तव को दावेदारों ने अपने नामांकन जमा कराए.
महानगर अध्यक्ष के बाद जिलाध्यक्ष पद के नामांकनों में से 3 से 5 प्रमुख दावेदारों के नाम लिफाफे में बंद कर प्रदेश कार्यकारिणी को दिए जाएंगे. भाजपा के प्रदेश पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा की जाएगी. इसके साथ ही प्रदेश परिषद के सदस्य पद के लिए भी छह नामांकन जमा हुए.
जिलाध्यक्ष पद के लिए इन्होंने की दावेदारी
कोमल सिंह सिकरवार, संजय चौहान, नाथूराम वर्मा, राजेंद्र पाल, पूर्व विधायक जतेंद्र वर्मा, संतोष कटारा, प्रशांत पौनिया, शिव कुमार प्रमुख, खेमचंद्र शर्मा, उमेश सैंथिया, सत्यदेव दुबे, सत्य प्रकाश लोधी, संतोषसिकरवार, योगेंद्र त्यागी, मेघराज सिंह सोलंगी, रिषी उपाध्याय, सोनू दिवाकर, अशोक कुशवाह, श्याम सुंदर पाराशर, सोनू चौधरी, इंदू सिंह, अमित चौधरी, हेमेंद्र शर्मा आदि हैं….
महानगर अध्यक्ष पद के लिए इन्होंने की दावेदारी
यादवेंद्र शर्मा, अवधेश रावत, हरिओम शर्मा, विजय भारद्वाज सामा, विकास भारद्वाज, जितेंद्र भारद्वाज, राजकुमार गुप्ता, गौरव राजावत, नीरज गुप्ता, राहुल सागर, अशोक पिप्पल, मनोज राजौरा, रश्मि सिंह, प्रदीप अग्रवाल, नवल तिववारी, हेमंत भोजवानी, जगदीश पचौरी आदि शामिल हैं.