आगरालीक्स…Agra News: आगरा के डॉ. आंबेडकर विवि में 860 शोधार्थी करेंगे अलग अलग क्षेत्रों में रिसर्च, प्री पीएचडी कोर्स वर्क में उत्तीण शोधार्थियों को मिलेगा शोध करने का मौका। ( Agra News: 860 applicant of 48 subject appear in Pre Phd course work exam in DBRAU, Agra#Agra )
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की सत्र 2024-25 की प्री - पी एच डी कोर्स वर्क की परीक्षा बुधवार को 3 केंद्रों पर हुई। 48 विषयों के 860 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। डीन रिसर्च प्रो बी पी सिंह ने बताया कि 1 दिसंबर 2024 से प्रारंभ इस कोर्स के 6 माह पूर्ण होने पर 3 केंद्रों पर प्री पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा आयोजित की गई। दो पालियों में सुबह 10 बजे से 11.30 तक तथा दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक ओएमआर पद्वति से कराई गईं. परीक्षा 4 ऑब्ज़र्वर की निगरानी में सम्पन्न हुईं.
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
सेठ पदमचंद्र जैन प्रबंधन संस्थान में 204
बेसिक साइंस संस्थान में 340
इंजीनियरिंग संस्थान में 316