यूपीलीक्स..अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के पिता और बहन ने किए अयोध्या में रामलला के दर्शन. राम मंदिर की भव्यता में खो गए एरोन मस्क…
अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के पिता और बहन ने अयोध्या में आज श्रीरामलला के भव्य और दिव्य दर्शन किए. वे स्वर्ण जड़ित दिव्य और भव्य राम मंदिर के सुदंरता में खो गए. उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ रामलला के समक्ष श्रद्धा निवेदित की और मंदिर निर्माण के आकर्षक पहलुओं को देखा. पुजारी ने जब उन्हें और उनकी बेटी को रामनामी पहनाया तो सब के सब भावविभोर हो गए. भारतीय संस्कृति का प्रतिक कुर्ता पजामा पहनकर एरोन मस्क यहां पहुंचे. इसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी पर हनुमंतलला की पूजा अर्चना भी की. इस दौरान उनके साथ मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध भविष्य में और अच्छे रहेंगे.उन्होंने कहा कि मैं भारतीय संस्कृति को अच्छी तरह से जानता और समझता हूं, क्योंकि हमारे देश में भारतीयों की एक बड़ी संख्या है. भारतीय बहुत ही उदार और मानवता से परिपूर्ण होते हैं.