आगरालीक्स…आगरा में मिशनरी स्कूल के कक्षा 9 के छात्र को स्कूल के गेट पर बेरहमी से पीटा. सीनियर छात्र पर आरोप. मुकदमा कराया दर्ज
आगरा के एक मिशनरी स्कूल के गेट पर कक्षा 9 के छात्र को बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है. पीड़ित बच्चे के पिता का आरोप है कि सीनियर छात्र ने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे को बुरी तरह से पीटा जिससे वो बेहोश हो गया. कुछ लोगों ने उसे बचाया जिसके बाद आरोपी छात्र जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए. पीड़ित बच्चे के पिता ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है.शास्त्रीनगर खंदारी में रहने वाले छात्र के पिता का कहना है कि उनका बेटा सेंट पॉल चर्च कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र है. उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद उनका बेटा घर आ रहा था लेकिन स्कूल के गेट पर ही सीनियर छात्र व उसके साथियों ने बुरी तरह से बेटे को मारना शुरू कर दिया. इससे उनका बेटा बेहोश हो गया. आसपास के लोगों ने किसी तरह बचाया जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले. पीड़ित पिता का कहना है कि उस समय वह शहर के बाहर था लेकिन घर लौटने पर बेटे के साथ मारपीट की घटना की जानकारी हुई. इस संबंध में पिता ने आरोपी छात्र के खिलाफ थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है.