आगरालीक्स…आगरा में कोचिंग में एडमिशन के नाम पर घर में घुसकर छात्रा के साथ छेड़छाड़. शोर मचाने पर भागा. घर में घुसा तो ये नाम बताया, बाद में निकला ये नाम. मुकदमा दर्ज
आगरा में कोचिंग में एडमिशन के नाम पर घर में घुसकर छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़खानी की और अश्लील हरकतें की जिससे घबराकर छात्रा ने जब शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकला लेकिन बाद में वह छात्रा के मोबाइल में मैसेज भेजने लगा. इससे घबराई छात्रा ने आरोपी के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है.जानिए क्या है मामला
गांधी नगर में रहने वाली एक छात्रा ने थाना हरीपर्वत में दी तहरीर में बताया कि 25 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे उसके घर में एक युवक एक कोचिंग का पेम्पलेट लेकर आया और एडमिशन की कहने लगा. इस पर छात्रा ने कहा कि उसे कोचिंग में एडमिशन नहीं लेना है. आरोप है कि इसके इसके बाद आरोपी युवक ने प्यास लगने का बहाना बनाकर पानी मांगा. जब वह पानी अंदर लेने गई तो पीछे से आरोपी भी घर में घुस आया और उसने दरवाजा बंद कर दिया. छात्रा का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की और अश्लील हरकतें की. इससे घबराकर उसने शोर मचाया जिस पर आरोपी युवक वहां से भाग निकला. घबराई छात्रा ने खुद को बंद कर लिया. इसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल पर मैसेज भेजे और अलग—अलग तरह की बातें करके गुमराह करने व फंसाने की कोशिश की.
थाना हरीपर्वत में कराया मुकदमा दर्ज
छात्रा का आरोप है कि जब युवक उसके घर आया था तो उसने अपना नाम मीर हिन्दू नाम बताया लेकिन बाद में पता लगाया तो उसका नाम आफताब निकला. छात्रा ने आरोपी के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है.