Thursday , 11 December 2025
Home बिगलीक्स Agra News: A dismissed Haryana Police constable had committed theft in an Agra police station…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: A dismissed Haryana Police constable had committed theft in an Agra police station…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए इस शख्स को मामूली न समझें. थानों में पुलिसकर्मियों को भी बनाता था शिकार. इसके कारनामे हैरान करने वाले

आगरा पुलिस ने एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया है जो कि पुलिसकर्मियों को भी अपना शिकार बनाता था. पुलिस ने इसे हरियाणा से पकड़ा है. यह शख्स हरियाणा पुलिस से बर्खास्त है और फर्जी तरीके से खुद को पुलिसकर्मी बताकर यूपी के कई जिलों में पुलिसकर्मियों के पैसे व कीमती सामान चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देता था. आगरा में थाने के मुंशी की जेब से 45 हजार रुपये इसी ने पार किए थे

आरोपी का नाम बजीर सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी बम्बोलिया थाना सालवास जिला रेवाड़ी हरियाणा है. वर्तमान में वह कोसली थाना क्षेत्र में रह रहा था. पुलिस जांच में पता चला कि बजीर सिंह 2001 में प्रादेशिक सेना में भर्ती हुआ था लेकिन 2006 में उच्चाधिकारियों ने उसे सेवा से हटा दिया था. इसके बाद वह 2007 में हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ. हरियाणा पुलिस में रहते हुए इसने युवाओं को भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठै. इसके खिलाफ वर्ष 2017 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दज्र हुआ जिसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया.

लेकिन इसने पुलिस की कार्यप्रणाली और थानों की व्यवस्था की जानकारी होने का फायदा उठाया और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के थानों को अपना निशाना बनाना शुरू किया. थानों में आरोपी काले जूते, खाकी पेंट और हरियाणा पुलिस का पहचान पत्र लेकर पहुंचता था. खुद को हरियाणा पुलिस का आरक्षी बताकर दबिश पर आने का बहाना करता और थाने की बैरक या कमरे में रुकने की अनुमति ले लेता था. इसके बाद मौका पाकर पुलिसकर्मियों के कमरों से रुपये और कीमती सामान चोरी कर लेता था.

आगरा में थाने के मुंशी के रुपये किए थे पार
ट्रांस यमुना थाने में सात सितंबर की सुबह थाने के मुंशी आरक्षी कुशल पाल चौधरी रात की ड्यूटी खत्म कर पहली मंजिल पर बने अपने सरकारी आवास में आराम करने गए थे. वर्दी उतारकर सो गए. दोपहर में जब नींद खुली तो पेंट की जेब से पर्स गायब था. पर्स में तीन हजार रुपये, डेबिट कार्ड, लाइसेंस, पुलिस कार्ड और अन्य दस्तावेज थे. आरोपी ने उनके डेबिट कार्ड से दो बार में एटीएम से 45 हजार रुपये निकाल लिए. सीसीटीवी चेक किया तो एक युवक काले जूते और खाकी पेंट में थाने में आता दिखा. उसकी पीठ पर बैग था. कुछ देर बाद वह मुंशी के कमरे से बाहर जाते हुए नजर आया. फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और बीती शनिवार रात को हरियाणा में दबिश देकर उसे अरेस्ट कर लिया.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Bedai, Jalebi, Dalmoth Gajak may in Agra One distt one Product#Agra

आगरालीक्स,,,Agra News: एक व्यंजन एक जनपद में आगरा की बेड़ई जलेबी, दालमोठ,...

बिगलीक्स

Agra News: IMA, Agra General Body meeting start from 10 AM for Strike#Agra

आगरालीक्स:……आगरा के डॉक्टर दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर जाने से पहले...

बिगलीक्स

Agra News: 30 Cut on Highway railing close#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए हाईवे...

बिगलीक्स

Agra News: Doctor lodge FIR against two for Rs 78 Lakh Fraud for his son Admission in PG#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉक्टर के एमबीबीएस कर चुके बेटे का...

error: Content is protected !!