Thursday , 11 December 2025
Home स्पोर्ट्स Agra News: Preparations underway to welcome cricketer Deepti Sharma in Agra…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra News: Preparations underway to welcome cricketer Deepti Sharma in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के स्वागत की जोरदार तैयारियां. स्वागत होर्डिंग लगे, रोड शो होगा, घर में जश्न का माहौल. जानिए दीप्ति शर्मा के बारे में, कहां की रहने वाली हैं, घर में कौन कॉन

महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की विजेता भारतीय टीम की सदस्य और प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल कर देश दुनिया में नाम रोशन करने वाली आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के स्वागत की जोरदार तैयारियां चल रही हैं. घर में जहां जश्न का माहौल है तो वहीं रास्तों में कई जगह दीप्ति शर्मा के स्वागत के होर्डिंग भी लग चुके हैं. दीप्ति शर्मा इस समय उज्जैन में हैं और 13 नवंबर को दीप्ति शर्मा आगरा आ सकती हैं. विश्व कप फाइनल में दीप्ति शर्मा ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया था और पांच विकेट भी लिए थे. दीप्ति शर्मा के घर अभी भी शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है.

दीप्ति शर्मा के बारे में जानें
दीप्ति शर्मा आगरा के शाहगंज स्थित अवधुपरी की रहने वाली हैं. इनकी मां का नाम सुशीला शर्मा और पिता का नाम श्रीभगवान शर्मा है. पिता का कहना है कि पुलिस व प्रशासन से बातचीत चल रही है. पहले एमजी रोड पर रोड शो की तैयारी थी लेकिन एमजी रोड पर मेट्रो के काम के चलते ऐसा नहीं हो पाएगा. जल्द ही रोड शो का रूट भी फाइनल किया जाएगा. घर में शादी जैसा माहौल है. पुताई चल रही है. हर कोई दीप्ति के प्रदर्शन से खुश है और उसके स्वागत के लिए बेताब है.

दीप्ति शर्मा के भाई प्रशांत ने बताया कि बीसीसीआई की तर्ज पर भव्य रोड शो करने का मन बनाया है. इसकी रूपरेखा भी तय कर ली गई है. दीप्ति के आने के अगले दिन रोड शो होगा. इसके लिए लगातार प्रशासन से मीटिंग चल रही है.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra News: Gayatri Public School became the champion of Moon School Premier Cricket League…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेली गई द्वितीय सुरेश विभव मून स्कूल प्रीमियर क्रिकेट लीग...

स्पोर्ट्स

Agra News: Deepti Sharma, Player of world champion Indian cricket team given a cheque of Rs 5 lakh…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व चैम्पियन दीप्ति शर्मा को किया सम्मान. दयालबाग में विश्व...

स्पोर्ट्स

WPL: UP Warriors sign Deepti Sharma for Rs 3.2 crore…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की दीप्ति शर्मा पर डब्ल्यूपीएल नीलामी में बरसा छप्पर फाड़कर धन....

स्पोर्ट्स

ICC T20 Cricket World Cup 2026 begins on February 7

आगरालीक्स…आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप 7 फरवरी से. भारत—पाकिस्तान फिर से एक...

error: Content is protected !!