Thursday , 11 December 2025
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Demand for a water metro on the Yamuna in Agra. Letter written to the Chief Minister…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Demand for a water metro on the Yamuna in Agra. Letter written to the Chief Minister…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की यमुना में वाटर मेट्रो चलाने की मांग की गई है. सीएम को लैटर भेजा गया है. लिखा—दूरदर्शी पहल से पर्यटन बढ़ेगा…अपनी राय दीजिए

गर्भाधान संस्कार एवं मैटरनिटी होम के प्रेरणास्रोत व समाजसेवी अशोक गोयल ने मुख्यमन्त्री को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आगरा की यमुना नदी में वाटर मेट्रो परियोजना की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि वाराणसी, अयोध्या एवं प्रयागराज में वाटर मेट्रो परियोजना शूरू करने के लिए अनुबंध किया है, जो अत्यंत सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल है। इस अभिनव योजना से पर्यटन, रोजगार एवं पर्यावरण संरक्षण—तीनों ही क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति होगी।

उन्होंने लिखा है कि आगरा नगर की प्रमुख ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरें—जैसे ताजमहल, मेहताब बाग, आगरा किला, एत्माद्दौला आदि—सभी यमुना नदी के किनारे स्थित हैं। यदि आगरा में भी वाटर मेट्रो परियोजना लागू की जाए, तो यह देश-विदेश के पर्यटकों के लिए अत्यंत आकर्षक एवं सुविधाजनक परिवहन साधन सिद्ध होगी। इससे उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार को राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा आगरा में पर्यटन आधारित नए रोजगार अवसरों का सृजन होगा। वर्तमान में जब आगरा के अनेक उद्योग मृतप्राय अवस्था में पहुँच चुके हैं, तब यह परियोजना न केवल औद्योगिक पुनःसंरचना को प्रोत्साहन देगी, बल्कि नगर के आर्थिक एवं पर्यटन विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ranveer Singh’s latest film, “Dhurandhar,” is the most popular film among audiences in Agra’s cinemas

आगरालीक्स…सोशल मीडिया से सिनेमाघरों तक आगरा में भी ‘धुरंधर’ की धाक, 11...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Mayor says conspiracy is being hatched to hide huge embezzlement…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की मेयर बोलीं—बड़े गबन को छिपाने को रचा जा रहा षड़यंत्र....

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Illegal encroachments removed from Housing Development Council land in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में आवास विकास परिषद की भूमि से अवैध कब्जा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Dr. Kishore Panjwani from Agra, who kept people laughing like Babu Moshay…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टर जिन्हें बदमाशों ने 28 दिन किडनैप कर रखा. कैंसर,...

error: Content is protected !!