आगरालीक्स…ब्रेकिंग, आगरा में ज्वैलर्स के इकलौते पांच साल के बेटे का किडनैप. घर के बाहर खेल रहा था बच्चा. तलाश में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे सीसीटीवी
आगरा में किडनैपिंग की वारदात का मामला सामने आया है. थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे ज्वैलर्स के इकलौते पांच साल के बच्चे का अपहरण किया गया है. सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई है और बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई है. इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
एत्माद्दौला में गढ़ी चांदनी है. यहां रहने वाला एक पांच साल का बच्चा जय घर के बाहर खेल रहा था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तभी एक व्यक्ति् बच्चे के पास आया और उसका हाथ पकड़कर अपने साथ ले गया. घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई. तलाश शुरू की गई है. बच्चे के पिता का कहना है कि अपहरणकर्ता का फोन आया है और फिरौती के ढाई लाख रुपये मांगे गए हैं.