आगरालीक्स…आगरा में सजी भव्य डांडिया की शाम. रोजबड क्लब की महिलाओं ने खेला डांडिया. अब दिवाली एग्जीबिशन की तैयारी…
उत्साह, उमंग और भारतीय संस्कृति के रंगों से सजी रोज़बड क्लब की भव्य डांडिया संध्या का आयोजन शुक्रवार को होटल पीएल पैलेस, संजय प्लेस, आगरा में किया गया। इस अवसर पर संगीत, नृत्य और पारंपरिक डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ उत्सव का शानदार माहौल देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में आकर्षक उपहारों, सरप्राइज और रोमांचक पुरस्कारों के माध्यम से सदस्यों के उत्साह को और बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान रोज़बड क्लब द्वारा 25 अक्टूबर को होटल पीएल पैलेस, संजय प्लेस, में आयोजित होने वाली दिवाली स्पेशल फैशन एवं लाइफस्टाइल एग्जिबिशन के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। यह एग्जिबिशन दिवाली की खरीदारी के लिए एक विशेष मंच होगी, जहाँ विभिन्न प्रकार के आकर्षक उत्पादों और त्योहार से जुड़ी वस्तुओं की विविधता देखने को मिलेगी। इसमें मेयर हेमलता दिवाकर, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान, बीना लवानिया और मंत्री बेबी रानी मौर्या के आने की उम्मीद है।

रोज़बड क्लब की अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने बताया कि क्लब का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित कर सकें। क्लब द्वारा समय-समय पर आयोजित सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी क्षमताओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। क्लब की सचिव अर्चना सिंघल एवं कोषाध्यक्ष मिली अग्रवाल ने बताया कि डांडिया संध्या और आगामी दिवाली एग्जिबिशन दोनों ही क्लब के उत्साहपूर्ण प्रयासों का हिस्सा हैं, जिनका उद्देश्य आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक परंपराओं और महिला उद्यमियों को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर वीना,अलका,लवीना,रितु,वन्दना,जया, अवन्तिका आदि मौजूद रहीं।