आगरालीक्स…त्योहार पर सोना—चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर. सोने—चांदी के दाम में लगातार चौथे दिन गिरावट. 10 महीने बाद चांदी 2 लाख के नीचे आई. सोना के रेट भी 1000 गिरे
करवाचौथ जैसे त्योहार को लेकर इस समय सोने—चांदी की खरीदारी की जा रही है या फिर लोग सोना चांदी के जेवर खरीदना चाह रहे हैं. ऐसे में फेस्टिव सीजन में सोना चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि लगातार चौथे दिन सोना—चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोना चाार दिन में 4796 रुपये और चांदी 16503 रुपये सस्ती हुई है.
चांदी 2 लाख से नीचे आई
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को एक किलो चांदी के दाम 5,362 रुपये नीचे आए जिससे चांदी 1.94 लाख रुपये पर आ गई है. गुरुवार को चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो थी. चांदी करीब 10 महीने बाद दो लाख रुपये के नीचे आई है. इससे पहले पिछले साल 17 दिसंबर 2025 को चांदी के दाम दो लाख रुपये के पार गए थे.
सोना भी हुआ सस्ता
वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,064 रुपये गिरकर 1.41 लाख रुपये पर आ गया है. इससे पहले 22 अक्टूबर को यह 1.43 लाख रुपये पर था.