Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: A grand event will be organised on January 24 at the Martyr’s Memorial on the occasion of UP Day…#agranews
आगरा

Agra News: A grand event will be organised on January 24 at the Martyr’s Memorial on the occasion of UP Day…#agranews

205

आगरालीक्स…आगरा के शहीद स्मारक पर 24 जनवरी को होगा भव्य आयोजन. विकसित उत्तर प्रदेश—विकसित भारत को लेकर होंगे सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम

आगरा में ‘उत्तर प्रदेश दिवस-2026’ का त्रिदिवसीय भव्य आयोजन 24 से 26 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इसको लेकर 24 जनवरी को शहीद स्मारक स्थल पर ‘उत्तर प्रदेश दिवस स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्थापना की ऐतिहासिक स्मृति को चिरस्थायी बनाने एवं “विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत” थीम के तहत सांस्कृतिक, सामाजिक एवं विकासपरक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर ‘उत्तर प्रदेश दिवस-2026’ का मुख्य आयोजन किया जाएगा, जिसका सूचना विभाग द्वारा सजीव प्रसारित होगा। जनपद में स्थानीय कलाकारों, कवियों व साहित्यकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (23 जनवरी, मॉकड्रिल सहित), राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (25 जनवरी) एवं गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को समाहित कर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

ओडीओपी प्रदर्शनी से चमकेगाआगरा का पिट्टू व चमड़ा उद्योग
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ के तहत आगरा के जीआई टैग्ड पिट्टू व चमड़ा उत्पादों की ट्रेड शो शैली में प्रदर्शनी एवं विक्रय सुनिश्चित। ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ के उत्पाद भी प्रदर्शित होंगे। हस्तशिल्पी, किसान, उद्यमी व चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा।

संस्कृति उत्सव में ताजनगरी की विरासत पर जोर
संस्कृति विभाग द्वारा ‘उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान’ के तहत तहसील/ब्लॉक स्तर पर गायन, वादन, नृत्य, नाट्य एवं काव्य सम्मेलन आयोजित। पुराने वाद्य यंत्रों का प्रयोग प्राथमिकता। आगरा के पर्यटन स्थलों (ताजमहल सहित) पर वर्चुअल टूर व प्रदर्शनियां लगेंगी।

स्वच्छता अभियान व युवा प्रतियोगिताएं
नगर विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा 12-26 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान। युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा। विभिन्न विभागों के लाभार्थियों सहित उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान, विश्वकर्मा श्रम सम्मान व उत्कृष्ट महिलाओं का भी सम्मान होगा। सरकारी योजनाओं के स्टॉल लगाकर जनजागरण को जागरूक किया जाएगा ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!