आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया फतेहाबाद रोड पर प्रदर्शन, जाम लगाया और चौकी घेरी. पुलिस से हुई नोकझोंक
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास धरना प्रदर्शन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हिरासत में लिए जाने पर आगरा में सपाइयों में आक्रोश छा गया है. गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने फतेहाबाद रोड पर जमकर प्रदर्शन किया और इस दौरान जाम भी लगा दिया. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक होने की भी सूचना मिली. देर रात बसई पुलिस चौकी का घेराव किया.फतेहाबाद रोड पर प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अखिलेश यादव की रिहाई की मांग उठाई. इसके बाद फतेहाबा द रोड को जाम कर दिया. सूचना पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया. पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया गया लेकिन सभी पार्टी अध्यक्ष को रिहा करने की मांग पर अड़ गए. इस दौरान उनहोंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई.